फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटोमोबाइल कंपनी 300 को देगी रोजगार,13000 रुपये मिलेगा वेतन

Wed, 06 Sep 2017 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी आईटीआई के डिप्लोमा होल्डर युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए आईटीआई शाहपुर में सात सितंबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन


 इसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेडों को कवर किया जाएगा और 300 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए शाहपुर आईटीआई के बहुउद्देशीय भवन में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की ओर से मेगा कैंपस इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

 इंटरव्यू की की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी। चयनित होने पर युवाओं को 13,100 रुपये मासिक ग्रॉस सेलरी के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के आधार पर राजस्थान के नीमराणा स्थित प्लांट के लिए 14 व्यवसायों के प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में आईटीआई शाहपुर के प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि टू व्हीलर मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी में इनको रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, ऑटोमोबाइल, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, कोपा और आरएडंएसी आदि व्यवसायों के युवाओं की चयन किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया शाम तक चलेगी।
 
ये अभ्यर्थी हैं इंटरव्यू के लिए पात्र
कैंपस इवेंट में 2015 और 2016 के पासआउट और 2017-18 के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर एसके लखनपाल ने बताया कि मेगा कैंपस इवेंट में प्रदेश के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ निजी औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण प्रशिक्षित युवा भी भाग ले सकते हैं।

 अभ्यर्थी को अपने साथ दसवीं, बारहवीं, आईटीआई (सभी सेमेस्टर), आईटीआई लिविंग सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड) सहित तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्सऔर रिज्यूम साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें