फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः अब एक क्लिक पर मिलेंगे इलैक्ट्रीशियन और पलंबर के नंबर

Wed, 06 Sep 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 53 शहरों में लोगों को अब इलैक्ट्रीशियन और पलंबर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार बुधवार को हिमाचल के दस जिला मुख्यालयों में मोबाइल ऐप योजना का शुभारंभ करने जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज आने के आधे घंटे के भीतर इलेक्ट्रीशियन और पलंबर लोगों के घर  पहुंच जाएगा। लोग मोबाइल पर भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा इस ऐप का शुभारंभ करेंगी।

शहरी विकास विभाग के निदेशक डा. डीके गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शिमला, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, मंडी, ऊना, कुल्लू, धर्मशाला और चंबा मुख्यालय में यह सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार की ओर से शहरी आजीविका केंद्र खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब इन केंद्रों से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर में एक और ऐप ई-आजीविका केंद्र होगी। इस ऐप के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर (सेवा प्रदाता) अपना पंजीकरण करा सकता है। इन दोनों ऐप का शुभारंभ 6 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन


फोन पर भी प्राप्त कर सकेंगे सेवाएं
शहरी आजीविका केंद्रों से संपर्क करने के लिए लोग 155304 पर भी फोन कर सकेंगे। लोगों को फोन पर भी यह सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें