फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हेरिटेज ट्रैक पर चार ट्रेनें शुरू, पहले दिन कालका से शिमला पहुंचे 250 यात्री

Mon, 21 Jun 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कालका-शिमला स्पेशल से 191, शिवालिक एक्सप्रेस से 54 और रेल मोटर कार में पांच यात्री कालका से शिमला पहुंचे। पारदर्शी छत वाली विस्तादोम ट्रेन को पहले दिन यात्री नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रैक पर चार ट्रेनें शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद हिमाचल प्रदेश में परिवहन पटरी पर लौटने लगा है। प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ते ही कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर बंद की गईं चार ट्रेनों का सोमवार से संचालन फिर शुरू हो गया। पहले दिन इन चार गाड़ियों में कालका से शिमला की ओर 250 यात्रियों ने सफर किया। कालका-शिमला स्पेशल से 191, शिवालिक एक्सप्रेस से 54 और रेल मोटर कार में पांच यात्री कालका से शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


पारदर्शी छत वाली विस्तादोम ट्रेन को पहले दिन यात्री नहीं मिल पाए। इससे पहले यात्रियों की संख्या में भारी कमी के बाद रेलवे प्रबंधन ने 9 मई को कालका -शिमला के बीच चार गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया था। यात्रियों की सुविधा के लिए सिर्फ एक कालका-शिमला मेल संचालित की जा रही थी। बंदिशें हटने के बाद सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बंद की गई चार गाड़ियों का संचालन फिर शुरू कर दिया है।

शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि अनलॉक के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी ही रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। शिमला आने वाले सैलानी टॉय ट्रेन में सफर को खासा पसंद करते हैं। विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर पहाड़ियों के बीच से सर्पीले ट्रैक पर दौड़ती हुई टॉय ट्रेन सैलानियों को खासा आकर्षित करती है।
विज्ञापन


हिमाचल में 1583 रूटों पर परिवहन सेवाएं 
उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सोमवार को 1583 रूटों पर अपनी बसें चलाईं। इनमें 1212 लोकल रूट और 321 लांग रूटों पर सेवाएं दी गईं। हालांकि, बीते दिन रविवार को अवकाश के चलते प्रदेश में 500 के करीब रूटों पर ही बसें चलीं। परिवहन निगम के अधिकारियों का मानना है कि बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ रही है। इसके चलते रूट बढ़ाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों और रूटों पर बसें दौड़ाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें