फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण पर इतने फीसदी तक की छूट देगा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण की नियमित किस्तें देने वालों पर ब्याज की दरें तीन फीसदी कम रहेंगी। इसमें छूट उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेंगी जो एक साल तक ऋण की किस्तें नियमित अदा करेंगे। यह जानकारी जिला स्तरीय बैंक समन्वय एवं परामर्श समिति की बैठक मंगलवार को डीसी दिनेश मल्होत्रा ने दी।
विज्ञापन


समिति का समन्वय अग्रणी बैंक यूको बैंक ने किया। उपायुक्त ने बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना को तीव्रता से लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान 3 लाख रुपये तक का ऋण लेगा उसे किफायती ब्याज दरों पर ऋण मिलेगा।
विज्ञापन

जमा राशि में हुई बढ़ोतरी

नियमित रूप से किस्तें अदा करने पर एक वर्ष के बाद ब्याज में 3 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। जिला के बैंकों की जमा राशि में 735.90 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला यूनुस ने विभिन्न बैंकों से स्वरोजगार को और अधिक प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूको बैंक के डीजीएम एके सिन्हा ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अग्रणी बैंक प्रबंधक करतार सिंह ने बैठक में कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें