बाल फिल्म समिति भारत और जिला प्रशासन की ओर से 14 से 19 जुलाई तक शिमला में आयोजित किए जाने वाले छह दिवसीय बाल फिल्म उत्सव के दौरान करीब दस हजार छात्र बाल फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त युनूस ने कहा कि इस उत्सव के दौरान 19 जुलाई को शहर के विभिन्न बाल-बालिका आश्रमों, श्रवण व दृष्टि दोष बाधित स्कूलों के विशेष बच्चों को भी फिल्में दिखाई जाएंगी।
गेयटी थियेटर में शाम 3 से 5 बजे तक फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। 14 से 16 जुलाई तक रिट्ज सिनेमा में सुबह 9 बजे ‘करामाती कोट’, शाही सिनेमा में ‘छू लेंगे आकाश’ प्रदर्शित की जाएगी।
वहीं, 17 से 19 जुलाई तक रिट्ज सिनेमा में ‘एक अजूबा’ व शाही सिनेमा में ‘छोटा सिपाही’ फिल्में दिखाई जाएंगी।