राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का चयन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता की तीन सदस्यीय कमेटी करती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कमेटी के अध्यक्ष हैं तो शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री इसके सदस्य हैं।
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान या मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता में से किसी एक पर निर्णय हो सकता है। यूं तो इस पद के लिए करीब 48 गण्यमान्य लोगों ने आवेदन किए हैं, मगर माना जा रहा है कि राज्य सरकार दोनों के नामों पर गंभीर चिंतन कर रही है। यह पद वर्तमान राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो रहा है। वह इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का चयन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता की तीन सदस्यीय कमेटी करती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कमेटी के अध्यक्ष हैं तो शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री इसके सदस्य हैं। इनकी बैठक में ही राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर निर्णय होगा। बीते 26 जून को इस संबंध में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर तो निर्णय नहीं हो पाया था, मगर राज्य सूचना आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसएस गुलेरिया का चयन कर लिया गया है। राज्य सूचना आयुक्त का पद दो साल से खाली चल रहा था।