फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nari Ko Naman: चुनावी साल में हर जिले में ‘नारी को नमन’ करेगी हिमाचल सरकार, धर्मशाला में 30 जून को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

Wed, 29 Jun 2022 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एक जुलाई से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में महिलाओं को इस छूट का लाभ मिलेगा। 30 जून को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में प्रदेश सरकार महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट के नाम पर हर जिला में ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक जुलाई से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में महिलाओं को इस छूट का लाभ मिलेगा। 30 जून को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालयों के बस अड्डों पर आयोजित होंगे, जिनमें कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालय के बस अड्डों में होने वाले कार्यक्रमों में एलईडी स्क्रीन पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महिलाएं सवाल भी पूछ सकेंगी।

विज्ञापन


इस मौके पर महिला यात्रियों का गुलाब देकर स्वागत किया जाएगा। मंडी बस स्टैंड में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिमला आईएसबीटी में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हमीरपुर बस स्टैंड में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, केलांग बस स्टैंड में तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय, ऊना बस स्टैंड में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुल्लू बस स्टैंड में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह, सोलन बस स्टैंड में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, नाहन बस स्टैंड में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, चंबा बस स्टैंड में वन मंत्री राकेश पठानिया, बिलासपुर बस स्टैंड में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और रिकांगपिओ बस स्टैंड में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज मौजूद रहेंगे।

निजी बस चालकों-परिचालकों को रोजगार की चिंता 
सरकारी बसों में किराये में 50 फीसदी छूट मिलने पर महिलाएं परिवार के साथ सरकारी बसों में सफर करेंगी, जिससे निजी बसों की कमाई प्रभावित होगी। ऐसे में निजी बसों के चालकों-परिचालकों के रोजगार पर खतरा पैदा हो जाएगा। निजी बस चालक परिचालक यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने निजी बसों के चालकों-परिचालकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार से एचआरटीसी भर्ती में निजी बसों के अनुभवी चालकों-परिचालकों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें