फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दो हजार के नोट चलन से बाहर होंगे, जानिए क्या कहते हैं लोग

Fri, 19 May 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

सार

 भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें।  हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
विज्ञापन
संजय चौहान, मोहन ठाकुर व कमलेश शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें।  हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत ये नोट निकाले थे। रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद इन नोटों को जारी किया था। जानिए दो हजार के नोट चलन से बाहर करने के निर्णय पर लोगों ने क्या कहा...

विज्ञापन


सरकार का फैसला स्वागत योग्य: संजय चौहान
संजय चौहान ने कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। इसे भ्रष्टाचार कम होगा और पूंजीपतियों का जमा किया हुआ धन उजागर होगा। उन्होंने इस फैसले को देशहित में बताया।

कालाबाजारी बंद होगी: मोहन ठाकुर
वहीं, कुल्लू के मोहन ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। इसे कालाबाजारी बंद होगी। कहा कि इस फैसले से डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


छुट्टे करवाने से मिलेगा छुटकारा
सिरमौर के कमलेश शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ दो हजार के नोट चलन से बाहर करने का फैसला अच्छा है। इससे लोगों को छोटे नोटों के लिए परेशानी नहीं होगी। क्योंकि दो हजार के नोट के छुट्टे करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें