रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के प्रभारी महाप्रबंधक केसी आनंद ने बताया कि ग्राहकों के खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें उन्हें मिली थी, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के सभी बैंकों के कंट्रोलरों को ई-मेल के जरिये सर्कुलर जारी किया है। बैंक कंट्रोलरों की जिम्मेवारी तय की गई है कि वह ब्रांच मैनेजरों और फ्रंट लाइन स्टाफ को रिजर्व बैंक के निर्देशों को लेकर जागरूक करेंगे।