फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी से पहुंची कच्चे आम की फसल, 50 रुपये किलो हो रही बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने अचार के लिए की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजार में सुन्नी क्षेत्र से कच्चा आम पहुंच गया है। इस बार आम की फसल कम है। कच्चे आम से घरों में अचार बनाया जाता है। लोअर बाजार में कच्चे आम की फड़ियां सज गई हैं। ग्राहकों को भी फसल कम होने की जानकारी है, इसलिए महिलाएं इसे खरीदने पहुंच रही हैं। अचार बनाने वाले खरीदारों की सुविधा के लिए विक्रेता ग्राहकों के सामने ही इस लोकल आम को काटकर बेच रहे हैं।
कच्चा आम 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है, जो पिछले सीजन के लगभग बराबर है। कच्चे आम के विक्रेता अच्छर सिंह ने बताया कि बिलासपुर और सुन्नी क्षेत्र से ही आचारी कच्चा आम शिमला आता है। उनके नियमित ग्राहक हर साल उनसे आम खरीदने आते हैं। कई ग्राहक बाजार में आम देखकर भी इसे खरीद लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आम पर किसी प्रकार के कीटनाशक का स्प्रे नहीं किया जाता, इसलिए लोग इसे अधिक पसंद करते हैं। वे आम, नींबू और गिलोए जैसे ऑर्गेनिक उत्पादों की बिक्री करते हैं। आम खरीदने आई गोल्डी और उनकी बेटी कृतिका ने बताया कि वे घर पर पूरे वर्ष के लिए कच्चे आम का अचार बनाती हैं। उन्हें यह अधिक सुरक्षित लगता है और पूरा परिवार इसे पसंद करता है।
औषधीय गुणों से भरपूर है आम का अचार
आम का अचार औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सेहतमंद होता है। घर पर बने आम के अचार की खासियत यह है कि कच्चे फल होने के कारण इसमें कीटनाशकों का प्रयोग नहीं होता, इसलिए यह अधिकतर प्राकृतिक (ऑर्गेनिक) होता है।
विज्ञापन

घर में उपयोग किए जाने वाले मसालों से अचार के औषधीय गुण बढ़ जाते हैं। विटामिन सी कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोबायोटिक गुण पेट के लाभकारी बैक्टीरिया को संतुलित रखते हैं। इससे फास्ट फूड के सेवन से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलती है।

-डॉ. प्रवीण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, किन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें