फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रश्नोतरी में डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की राशि और अंशिल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में पाया सम्मान
विज्ञापन

भाषण स्पर्धा में डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार की भूमिका प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव एवं भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की राशि और अंशिल शर्मा ने पहला स्थान पाया। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी चेल्सी की जन्नत चोपड़ा और शैव्या ने दूसरा जबकि सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की अंशिका कौशल और देविशा चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार की भूमिका शर्मा ने पहला, डीएवी स्कूल टुटू के पूरब सिंह ठाकुर ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार की काव्या धाजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल की समृद्धि भलाइक ने पहला, छोटा शिमला स्कूल की प्रिया ठाकुर ने दूसरा और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी चेल्सी स्कूल की कात्यायनी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ओसी हांडा, डॉ. बलबीर चौहान और डॉ. सविता कुमारी शामिल रहे। कार्यक्रम में चुढ़ेश्वर लोक नृत्य दल के कलाकारों ने दीपक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों सहित स्थानीय लोगों ने भी लागा ढोलू रा ढमाका मेरा हिमाचलो बड़ा बांका गाने पर डांस किया। इस अवसर पर राज्य संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ हरी चौहान, नरेंद्र कुमार, गगन खन्ना, नीरज ठाकुर, अंजना गुलेरिया और विकास बन्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें