फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में उत्तरी जोन रणजी ट्रॉफी के चौथे एकदिवसीय मैच में वीरेंद्र सहवाग का बल्ला जमकर गरजा। मैच में हरियाणा के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सहवाग ने 68 गेंदों में 80 रन मारकर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन


दिल्ली टीम कैप्टन ने भी धर्मशाला में हरियाणा के विरूद्ध बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत के लिए 97 गेंदों में 93 रन मारे। इससे पूर्व दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।

हरियाणा टीम ने निर्धारित 50 ऑवर में 247 रन मारे। इसमें हरियाणा की सलामी जोड़ी एए खोड व एए बरोट ने पारी की अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकट के लिए 13 ओवरों 73 रन जोड़े। एए खोड ने टीम के लिए 69 गेंद में 43 रन, एए बरोट ने 43 गेंद में 28 रन बनाए।
विज्ञापन

सात विकेट गंवाकर हासिल किया लक्ष्य

एसएस सिंह ने टीम के लिए 14 रन देकर विकेट गंवा दी। एसआर राणा ने पारी को संभाला और 71 रन टीम के लिए जोड़े। इसके बाद मैदान में आए खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच में नहीं टिक पाए। टीम से नितिन सैणी ने 17 रन, जेओ शर्मा ने 12, एसपी सेठी ने 0, जेजे यादव ने 20, केआर हुड्डा ने 18 और मोहित शर्मा और अमित मिश्रा कोई भी रन टीम के लिए नहीं जोड़ पाए।

लक्ष्य का पिछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 42.1 ऑवर में 7 विकेट गंवाकर 251 रन बनाकर मैच जीता। दिल्ली की टीम से कैप्टन गोतम गंभीर ने 97 गेंदों में 93 रन, उन्मुक्त चंद 13 गेंद में 3, मिलिंद ने 10 गेंद में 1, विरेंद्र सहवाग ने 68 गेंद में 80 रन, मिथुन मन्हास ने 44 गेंद में 31 रन, पुनित विशिष्ठ ने 6, सुमित नरवाल ने 8, रजत भाटिया ने 2 रन बनाए।
विज्ञापन

रंग में लौटे भज्जी, पंजाब की जीत

वहीं, हरभजन और संदीप की शानदार गेंदबाजी और अमिजोत की बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब की टीम ने सर्विसेज को हरा दिया। लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर सर्विसेज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यशपाल सिंह ने शानदार 71 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 तक पहुंचाया।

पंजाब टीम के संदीप शर्मा ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि हरभजन सिंह ने भी तीन खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। पंजाब की टीम ने 204 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के सलामी बल्लेबाज मनन बोहरा ने 47 जबकि अतितोज ने 73 रन का योगदन दिया। मनदीप ने 38 और गुरकीरत सिंह ने 14 रन बनाए। सर्विसेज के नरेंद्र ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

युवराज को नहीं मिला मौका
युवराज सिंह की बल्लेबाजी देखने मैदान में उतरी भीड़ को निराशा ही हाथ लगी। मैच में युवराज सिंह को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। उनके आने से पहले ही टीम ने मैच जीत लिया। इससे दर्शकों को मायूस होना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें