फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर आज डिनर करेंगे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पोते आयुष और अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। आयुष के पिता ग्र्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा अपने बेटे की शादी के कार्ड राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देकर दिल्ली से वापस मंडी लौट आए हैं। यहां से वे वीरवार सुबह फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


वीरवार शाम दिल्ली के पंचशील स्थित अनिल शर्मा के आवास पर सलमान खान डिनर करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब 40-50 लोग शामिल होंगे। 18 नवंबर को होने वाली इस हाईप्रोफाइल शादी का वेन्यू हैदराबाद का सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा है। इसे सलमान खान ने अपनी बहन के लिए विशेष रूप से दो करोड़ रुपये में बुक करवाया है।

मुंबई में होगा रिशेप्सन

पारिवारिक माहौल में हिंदू रीति रिवाज से हो रही इस शादी में दूल्हे पक्ष के सौ लोग शामिल हो रहे हैं। पं. सुखराम और उनका परिवार इस शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से हैदराबाद रवाना होगा जबकि रिशेप्सन मुंबई में होगा।

यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, फिल्म जगत के बादशाह शाहरुख खान, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कारपोरेट जगत ही हस्तियां शामिल होंगी।

हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य रिशेप्सन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सुखराम, अनिल के लिए तीन लाख का कमरा

सेवन स्टार होटल के जिन कमरों में पं, सुखराम और अनिल शर्मा को ठहराया जाएगा, उन कमरों का एक दिन का किराया तीन लाख रुपये है। शादी में दूल्हे पक्ष की ओर से 100 लोगों को बुलाया गया है।

16-17 को रवाना होंगे हैदराबाद
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल उर्मिला सिंह, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को न्योता दिया है। परिवार और नाते रिश्तेदार 16-17 नवंबर को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां होटल ताज फलकनुमा में 18 नवंबर को शादी है।
- अनिल शर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें