फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच: उत्तराखंड ने हिमाचल को 88 रन से हराया, शतकवीर आदित्य मैन ऑफ द मैच घोषित

Mon, 15 Jan 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में आयोजित रणजी मैच में उत्तराखंड ने हिमाचल पर 88 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड की टीम दो अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप थ्री में पहुंच गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल-उत्तराखंड के बीच रणजी मैच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित रणजी मैच में उत्तराखंड ने हिमाचल पर 88 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड की टीम दो अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप थ्री में पहुंच गई है। उत्तराखंड के विकेटकीपर आदित्य तारे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 79 रन बनाए थे। सोमवार सुबह हिमाचल ने 39 रन से आगे खेलना शुरू किया। मैच के तीसरे दिन छह विकेट गंवा चुकी हिमाचल की टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 156 रन बनाने थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड की घातक गेंदबाजी के आगे हिमाचल के खिलाड़ी टिक नहीं पाए और लंच से पहले ही अपने बाकी बचे चार विकेट भी गंवा दिए। इस तरह हिमाचल की दूसरी पारी 106 रन पर सिमट गई और उत्तराखंड ने 88 रन से विजय हासिल कर ली। उत्तराखंड की ओर से अंतिम दिन राजन, नागरकोटी और नेगी ने कमाल की गेंदबाजी की। हिमाचल की ओर से ऋषि धवन 51 रन बनाकर नाबाद रहे। चार दिवसीय मुकाबले में उत्तराखंड ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे। इसके जवाब में हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 271 रन बनाकर 33 रन की बढ़त ली।

दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 238 बनाकर हिमाचल के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य रखा। उत्तराखंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने दूसरी पारी में 79 रन बनाए। वहीं, पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था।पूरे मुकाबले में हिमाचल की ओर अभिषेक कुमार ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट और उत्तराखंड के डी धपोला ने 9 विकेट हासिल किए। उत्तराखंड के आदित्य तारे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। अब 19 से 22 जनवरी को हिमाचल का अगला वडोदरा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें