फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैचः प्रशांत के दोहरे शतक से हिमाचल मजबूत, मेजवान टीम ने बनाए इतने रन

Fri, 06 Oct 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम में हिमाचल और पंजाब के बीच चार दिवसीय रणजी मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत मेजवान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने 90 ओवर में दो विकेट खोकर 459 रन बनाए। 
विज्ञापन


प्रशांत चोपड़ा नाबाद 271 रन और पारस डोगरा नाबाद 99 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हिमाचल की ओर से प्रशांत चोपड़ा और प्रियांशु खंडूरी बल्लेबाजी करने उतरे। 

खाते में आठ रन ही जुड़े थे कि पंजाब के गेंदबाज संदीप शर्मा ने प्रियांशु को कैच आउट करवा कर हिमाचल को पहला झटका दिया। इसके बाद प्रशांत चोपड़ा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सुमित वर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 195 रन तक ले गए।
विज्ञापन

पारस डोगरा ने भी की शानदार बल्लेबाजी

प्रशांत ने एचपीसीए स्टेडियम में चौकों की बरसात करते हुए पहले शतक और बाद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। सुमित ने भी प्रशांत का बखूबी साथ निभाया और 79 रन की पारी खेली। पंजाब के गेंदबाज अभिषेक शर्मा ने सुमित को कैच आउट करवाया। 

इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पारस डोगरा ने भी शानदार बल्लेबाजी की।  दोहरा शतक जमाने वाले प्रशांत चोपड़ा 37 चौके और एक छक्के की मदद से 289 गेदों पर 271 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि पारस डोगरा 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 124 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद हैं ।
विज्ञापन

हरभजन सिंह नहीं खेले

पंजाब टीम के स्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह हिमाचल के साथ रणजी मैच खेलने नहीं उतरे। हालांकि हरभजन सिंह टीम के साथ धर्मशाला पहुंचे हैं और उन्होंने टीम के साथ दो दिन तक अभ्यास भी किया, लेकिन वह अंतिम एकादश से बाहर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें