फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही सरकार, पीड़िता का हाल तक नहीं पूछा

Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन में रामलोक मंदिर में हुए हमले के आरोपी बाबा को वीआईपी की तरह ट्रीट किया जा रहा है लेकिन मेरा किसी ने हाल तक नहीं पूछा। यह बात पंचायत तुंदल के रुड़ा गांव में श्रीराम लोक मंदिर के बाबा अमरदेव और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुई महिला ने कही।
विज्ञापन


उनका क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज चल रहा है। कल्होग की शांति देवी (54) ने वीरवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि वह पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। 26 अप्रैल को श्रीराम लोक मंदिर में ये घटना घटी।

उस समय वह श्रीराम लोक मंदिर के पास स्थित प्राचीन देवमाहपना मंदिर की बैठक में शामिल होने गई थीं। यह मंदिर 35 गांव के लोगों का ईष्ट देव का है। बैठक के लिए जाते समय वह श्रीरामलोक मंदिर में दर्शन के लिए चली गईं। मंदिर में पहुंचीं तो बाबा देव खेल की तरह कुछ हरकत करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेता से लेकर अफसर बाबा के पास, पीड़िता को पूछा तक नहीं

इसके बाद बाबा ने तेजधार हथियार से उनकी गर्दन पर वार करने की कोशिश की। उन्होंने अपने बचाव में बाजू आगे कर दी। वह बाहर भागने लगीं तो बाबा के साथ दो-तीन लोगों ने भी उन पर हमला कर दिया। वह चिल्लाते हुए मंदिर से बाहर भागने लगीं।

महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। फिर उनको अस्पताल में होश आया। उन्होंने बताया कि वह 26 अप्रैल से अस्पताल में दाखिल हैं। किसी भी बड़े अधिकारी या मंत्री ने न तो संपर्क किया न ही उनका हाल पूछा।

सीएम तक बाबा का हाल पूछने जा रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें