फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दशक बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे हेमा-सिप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार दशक बाद मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और निर्देशक रमेश सिप्पी की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही है। सिप्पी एक रोमांटिक कॉमेडी बनाने जा रहे हैं। इसमें हेमा का रोल अहम होगा।
विज्ञापन


नई फिल्म का नाम है ‘शिमला मिर्ची’। फिल्म एक अकेली मां और उसकी बेटी की अनोखी कहानी पर आधारित है। इसमें दोनों एक ही इंसान के प्रेम में पड़ जाती हैं। मां के किरदार में हेमा मालिनी हैं।

उनकी बेटी का किरदार साउथ की चर्चित अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की मुलाकात

रमेश सिप्पी फिल्म की शूटिंग की लोकेशन फाइनल करने बुधवार को शिमला पहुंचे। उन्होंने शाम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात की। इससे पहले रमेश सिप्पी की अंदाज, सीता और गीता तथा शोले जैसी हिट फिल्मों में हेमा अभिनय कर चुकी हैं।

सिप्पी ने अपनी टीम के साथ बुधवार दोपहर को रिज मैदान और मालरोड पर कुछ शूटिंग लोकेशन का जायजा लिया। बताया कि आने वाली फिल्म शिमला पर आधारित है। 15 सितंबर के बाद करीब डेढ़ माह शिमला में लगातार फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन

रिज मैदान, माल रोड पर होगी शूटिंग

फिल्म बनने से पहले ही देश भर में चर्चा में आ गई है। इस ग्लैमरस फिल्म के लिए रमेश सिप्पी शिमला में पांच वैनिटी वैन का इंतजाम कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी मदद मनु सूद करेंगे।

शूटिंग रिज मैदान, माल रोड, लोअर बाजार के अलावा कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा में होगी। फिल्म में नायक की भूमिका में राजकुमार राव होंगे। 1971 में अंदाज फिल्म को रमेश सिप्‍पी ने डायरेक्ट किया था।

इसके बाद वे निर्माता की भूमिका निभाते रहे। 2013 में आई मूवी नौटंकी साला में रमेश सिप्‍पी निर्माता थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें