अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने भविष्य में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उबाल आने का संकेत दे दिया है। धवाला ने कहा कि अब वह देहरा में भाजपा के समानांतर संगठन खड़ा करेंगे और वह संगठन असली होगा। यदि कार्यकर्ता साथ हैं तो किसी और की जरूरत नहीं है। धवाला ने दुनिया मनदी जोरा नूं, लख लानत है कमजोरा नूं शेयर कहकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहेंगे।