फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधे मां की वजह से हुई राम मंदिर के महंत की मौत'

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर हटली के महंत श्याम सुंदर ने गुरु रामदीन दास परमहंस की मौत का जिम्मेदार राधे मां (जसविंद्र कौर) को ठहराया है। आरोप लगाया कि हटली और मुकेरियां के परमहंस मंदिर के संस्थापक गुरु रामदीन दास परमहंस को राधे मां आस्ट्रेलिया ले गई थी। जब गुरुजी राधे मां के साथ वापस आए तो बीमार थे।
विज्ञापन

देखिए, ये है वो संपत्ति जिसे हथियाने के आरोप में फंसी राधे मां
इसके बाद राधे मां ने गुरुजी का उपचार करवाया। इस उपचार के बाद गुरुजी काफी बीमार हो गए। कुछ ही समय बाद गुरुजी चल बसे। आरोप लगाया कि गुरु रामदीन दास की मौत की जिम्मेदार राधे मां है, क्योंकि यह महिला गुरु की संपत्ति हथियाना चाहती थी।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में हटाए राधे मां के बैनर

राधे मां ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर गुरु की गद्दी पर कब्जा करने की साजिश रची। यह कमेटी गुरुजी ने गठित की थी। राधे मां ने गुरु रामदीन का गलत उपचार करवाया, जिससे गुरु की मौत हो गई। राधे मां मुकेरियां के परमहंस मंदिर के संस्थापक गुरु रामदीन दास परमहंस की शिष्या थी। ऐसे में वह अक्सर मंदिर आती जाती रहती थी।

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी के कुछ होटलों से राधे मां के बैनर हटा दिए गए हैं। राधे मां हर साल लग्जरी गाड़ियों के काफिले में चिंतपूर्णी मंदिर आती थीं। राधे मां यहां किसी से पैसे लेने की बजाय मंदिर में पैसे बांटा करती थीं। पुजारियों के अलावा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी पैसे बांटकर जाती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें