माता पार्वती ने रक्षा बंधन के दिन जिया में किया शाही स्नान
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की अधिष्ठात्री माता चौंगासना (पार्वती) ने देव परंपरा का निर्वहन किया माता ने शनिवार की सुबह रक्षा बंधन के दिन ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान किया। वहीं माता के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डूबकी लगाई। माता चौंग गांव में स्थित अपने देवालय से शुक्रवार को हारियानों और कारकूनों संग संगम स्थल के लिए रवाना हुई थी। वहीं शनिवार की सुबह 08:00 बजे माता ने परंपरा को निभाते हुए शाही स्नान किया।
पौधों को राखी बांध दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रशिक्षुओं ने रक्षाबंधन को खास बनाया। प्रशिक्षुओं ने डाइट के साथ लगते जरड़ जंगल में पौधरोपण किया। इसके अलावा पौधों को राखी बांध अपना भाई भी बनाया। प्रशिक्षु रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण करेंगे। इस अनोखी पहल से प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण कर धरती को हराभरा बनाए रखने का संदेश भी दिया।