फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में ‘भगवान’ के सहारे राखी का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं की आकृति वाली राखियां की बाजार में ज्यादा मांग
विज्ञापन

रुद्राक्ष वाली राखियों की हो रही है खरीददारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। रक्षा बंधन पर्व इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजार में इस बार भगवान की आकृति वाली राखियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

राजधानी के बाजारों में भगवान के नाम और आकृति वाली राखियों की भारी मांग है। लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण की प्रतिमा समेत रुद्राक्ष की राखियों की खरीददारी हो रही है। सोमवार को रक्षा बंधन पर्व होने के कारण बाजारों में शनिवार को राखियों की जमकर खरीददारी हुई। बाजारों में पहले रुद्राक्ष और चंदन की राखियों की ज्यादा मांग रहती थी लेकिन लोगों की धार्मिक मान्यता को ध्यान में रखते हुए इस साल दुकानदारों ने ज्यादातर भगवान के नाम वाली राखियां ही सजाई हैं। इसमें भगवान राम, कृष्ण, शिव के नाम के समेत राम मंदिर, लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण, मोरपंख, ओम, शिवलिंग, रुद्राक्ष और चंदन की राखियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड्डू गोपाल वाली राखियां भी बिक रही ज्यादा
सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की आकृति वाली राखियों की खरीददारी हो रही है। यह राखियां 30 रुपये से 400 रुपये तक है। लड्डू गोपाल की प्रतिमा वाली राखी 120 और राधा-कृष्ण प्रतिमा वाली 180 रुपये में बिक रही है। इसके अलावा रुद्राक्ष और चंदन की राखियां 20 रुपये से 100 रुपये तक में बिक रही है। लोअर बाजार के दुकानदार आशीष ने बताया कि इस बार भगवान के नाम और प्रतिमा वाली राखियों की ज्यादा मांग है। लोग लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण और रुद्राक्ष की राखियों की ज्यादा खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें