फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: इंदु गोस्वामी ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 13 Mar 2020 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए इंदु गोस्वामी ने वीरवार को विधानसभा परिसर में विधानसभा सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने उनके नाम का अनुमोदन किया। हिमाचल से राज्यसभा में जाने वाली इंदु गोस्वामी आठवीं महिला होंगी। कांग्रेस से कोई नामांकन न होने से भाजपा प्रत्याशी इंदू की अब विधिवत सांसद बनने की घोषणा बाकी है। 

नामांकन दाखिल करने के बाद इंदु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद बनकर वह राज्यसभा में हिमाचल के हर मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगी।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस नेता विपल्व ठाकुर कांगड़ा जिले से ही राज्यसभा सांसद थीं, हमने भी कांगड़ा जिले से ही राज्यसभा के लिए महिला को भेजा है। उन्होंने कहा कि हाल ही उपचुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतारा था, वह विजयी हुई हैं। पार्टी महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें