फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रभारी बनने के बाद आज पहली बार शिमला पहुंचेंगे राजीव शुक्ला

Thu, 24 Sep 2020 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी बनने के बाद राजीव शुक्ला गुरुवार को पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर बुधवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां पर शुक्ला का स्वागत करेंगे। इसके बाद राजीव शुक्ला का सबसे पहले परवाणू में सोलन जिला कांग्रेस कमेटी और सोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्वागत करेगी। इसके बाद सोलन में विधायक कर्नल धनी राम शांडिल पार्टी नेताओं के साथ उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


शोघी में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद शुक्ला की पीटरहॉफ में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर भोजन करने के बाद प्रभारी राजीव शुक्ला करीब डेढ़ बजे राजीव भवन पहुंचेंगे और यहां पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दो बजे से साढ़े चार बजे तक पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद शुक्ला मीडिया से बातचीत करेंगे। 25 सितंबर को भी शुक्ला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन

25 को वीरभद्र के आवास पर नाश्ते के बाद बनेगी रणनीति

 हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला 25 सिसंबर की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में नाश्ता करने जाएंगे।

बताया जा रहा है कि नाश्ते के साथ ही पार्टी एकजुटता को लेकर भी वीरभद्र सिंह से सलाह ली जाएगी। इधर, राजीव शुक्ला के शिमला आगमन पर स्वागत के लिए  होड़ लगी है। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत के लिए परवाणू से शिमला तक 15 होर्डिंग लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें