फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में जनता से संवाद करेंगे प्रतिनिधि, बैठक में लिया फैसला

Sat, 13 Jul 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राज्य कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि संगठन के प्रतिनिधि दस-दस पंचायतों में जाकर जनता से संवाद करेंगे। प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया है।

विज्ञापन


संविधान के 73 वें और 74वें संशोधन को आधार पर केरल की तर्ज पर हिमाचल में पंचायतों को मजबूत बनाया जाएगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। पंचायतों से मिलने वाले सुझावों को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रखे जाएंगे, जिससे संगठन की दिशा निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में अरुणा कौल, राम सिंह नेगी, निर्मला चौहान, कांता शर्मा, हीरा पाल सिंह ठाकुर, सुमित खन्ना, सुनील बलोटिया, राजीव शर्मा, कपिल शर्मा, किशोर शर्मा, तारा तुंगला, जसवंत सिंह, संतोष  कुमार, वीरेंद्र सकलानी, संजय राणा और कुलदीप  कंवर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें