फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजीव बिंदल बोले- 25 नवंबर से पूरे हिमाचल में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Mon, 20 Nov 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के अंदर भी यह यात्रा शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में हिमाचल में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है।  बिंदल ने कहा कि इस यात्रा के तहत गांव-गांव में रथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पिछले नौ वर्षों में चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।  यह केंद्र सरकार की एक व्यंगम यात्रा पूरे देश में प्रारंभ की गई है। 15 नवंबर को झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा का श्रीगणेश किया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के अंदर भी यह यात्रा शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में हिमाचल में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है।  बिंदल ने कहा कि इस यात्रा के तहत गांव-गांव में रथ पहुंचेंगे। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की संपूर्ण जानकारियां रहेंगी। यात्रा के माध्यम से  केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां आम जनमानस तक पहुंचाई जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल में 90 गाड़ियां इस यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में चलने वाली हैं। प्रथम चरण में हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र में यह गाड़ियां चल चुकी हैं और 25 नवंबर से शेष हिमाचल में भी यह रथ चलने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें