फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राजेश धर्माणी बोले- निदेशालय स्तर पर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए बनेगा समर्पित सेल

Mon, 15 Jan 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक शिक्षा दी जाए तथा इसमें मशीनरी और उपकरणों के उत्तम उपयोग का समावेश भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
त तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निदेशालय स्तर पर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए समर्पित सेल स्थापित किया जाएगा। नवीन प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकी पाठ्यक्रमों की नियमित रूप से समीक्षा भी की जाएगी। यह बात तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेशेवर नैतिकता, वित्तीय और परियोजना प्रबंधन, रेट्रोफिटिंग प्रौद्योगिकी, कृषि मशीनें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विदेशी भाषाएं, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसे नए विषय आरंभ किए जाएंगे। मंत्री ने सभी तकनीकी संस्थानों की कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विभाग में तकनीकी उत्सव आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसमें सभी तकनीकी और व्यावसायिक संस्थान भाग लेंगे। उत्सव में प्रशिक्षुओं ने अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने एचपीकेबीएन को कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक शिक्षा दी जाए तथा इसमें मशीनरी और उपकरणों के उत्तम उपयोग का समावेश भी सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद ने तकनीकी संस्थानों में चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें