फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे राजीव बिंदल, नहीं बंटे मंत्रियों को विभाग

Thu, 28 Dec 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विधायक राजीव बिंदल
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री की रेस से बाहर हुए नाहन विधायक राजीव बिंदलक को भाजपा विधानसभा अध्यक्ष बनाएगी। बिंदल धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जिसके चलते उनका जयराम मंत्रिमंडल में मजबूत दावा बताया जा रहा था।
विज्ञापन


अध्यक्ष के पद पर स्थिति साफ कर चुकी है, जबकि पार्टी ने अभी तक विधानसभा उपाध्यक्ष पर नाम तय नहीं किया गया है।

चुराह विधायक हंसराज और भटियात विक्रम जरियाल को उपाध्यक्ष बनाने पर मंथन चल रहा है।

पार्टी अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी ने बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। अभी उपाध्यक्ष पर कोई नाम तय नहीं हुआ।

मनीषा नंदा बनी सीएम की प्रधान सचिव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही कार्मिक विभाग ने मनीषा नंदा की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

इसके अलावा वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में संयुक्त निदेशक के पद तैनात केवल शर्मा को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया गया है। दीवान नेगी को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष निजी सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

नहीं बंटे मंत्रियों को विभाग

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रियों को विभाग आंवटित नहीं किये गए। मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ हुई बैठक में विभाग को लेकर कुछ सुझाव आएं हैं, जिसके बाद अब नए सिरे से विभाग आवंटन पर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी नेतृत्व से भी इस संबंध में विचार विमर्श कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह ठाकुर को आईपीएच, किशन कपूर को परिवहन, अनिल शर्मा को ऊर्जा, सुरेश भारद्वाज को शिक्षा, सरवीण चौधरी को सहकारिता, समाजकल्याण एवं महिला बाल विकास, रामलाल मार्केंड को चिकित्सा शिक्षा, विपिन परमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विक्रम सिंह को उद्योग, वीरेंद्र कंवर को खाद्य आपूर्ति, गोविंद ठाकुर और राजीव सहजल के विभागों पर चर्चा होना बाकी है।

मुख्यमंत्री जयराम अपने पास पीडब्ल्यूडी और आबकारी महकमा रख सकते हैं। जीएडी की ओर से वीरवार को विभागों के आवंटन के साथ सरकारी आवास भी आवंटित कर दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री जयराम ने अभी मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में शिफ्ट नहीं किया है। पहले की तरह वे विधानसभा के पास  एमएलए के लिए आवंटित आवास में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें