फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली मॉल रोड पर राजस्थान पुलिस की दबंगई

Sun, 01 Nov 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की मनाली के प्रतिबंधित मॉल रोड पर दो इनोवा गाड़ियों के घूमने से मनाली में दहशत फैल गई। पिस्तौल के साथ पुलिस ने एक होटल पर धावा बोल दिया। पुलिस की इस हरकत से लोगों को लगा कि शायद आतंकवादी मनाली में घुस आए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, राजस्थान की पुलिस जयपुर में एक वारदात को अंजाम देकर मनाली के मॉल पर स्थित एक होटल में ठहरे अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन, जिस दबंगई से राजस्थान की पुलिस फुर्ती के साथ तमाम बैरिकेड्स को इधर उधर कर प्रतिबंधित मॉल रोड में घुसी, उससे सब अवाक रह गए।

इस मामले में स्थानीय पुलिस को भी विश्वास में नहीं लिया गया था। खासबात यह है कि जिसने भी राजस्थान पुलिस को रोकने की कोशिश की, उसे पिस्तौल दिखाकर चलता कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मनाली की एसडीएम, डीएसपी और तमाम अन्य अधिकारी मॉल पर स्थित अपने कार्यालय में वाहन के बजाय पैदल जाते हैं तो फिर राजस्थान पुलिस कैसे और किसके कहने से मॉल में घुस गई।
विज्ञापन


सवाल पैदा होता है कि बैरिकेड्स पर स्थित पुलिस कर्मी क्या कर रहे थे? वहीं एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस कोताही के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, डीसी कुल्लू से मामले की शिकयत भी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें