फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर खराब, इलाज को 12 लाख की दरकार, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजकुमार

Thu, 28 Mar 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी राजकुमार को लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 12 लाख की दरकार है। पीजीआई चंडीगढ़ में इनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की लिस्ट में इनका नाम डाल दिया है, डोनर मिलते ही ऑपरेशन की तैयारी है, लेकिन पैसों का इंतजाम न होने से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजकुमार ऑपरेशन करवाने में सक्षम नहीं हैं। 

विज्ञापन


गरीब परिवार से संबंध रखने वाले राजकुमार गांव लाहड़, डाकघर उप्पल लंबागांव, तहसील जयसिंहपुर कांगड़ा के हैं। बीमार होने से पहले राजकुमार दुकान में काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, लेकिन पिछले करीब ढाई साल से बेरोजगार हैं।

अब तक इलाज पर करीब साढ़े तीन लाख खर्च हो चुके हैं। रिश्तेदारों ने इलाज के लिए मदद की है। आर्थिक तंगी से बच्चों की पढ़ाई छुड़वाने की नौबत आ गई तो राधा स्वामी सत्संग के जत्थेदार ने मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार का कहना है कि 2017 में उन्हें अधरंग का दौरा पड़ा था। इस कारण लीवर क्षतिग्रस्त हो गया। धीरे-धीरे लीवर पूरी तरह खराब हो गया और अब लीवर ट्रांसप्लांट ही जान बचाने का जरिया है। पीजीआई ने लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 12 लाख का एस्टिमेट बनाया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले 2 लाख और प्रधानमंत्री राहत कोष से मिले 3 लाख रुपये पीजीआई चंडीगढ़ के खाते में जमा हो चुके हैं, लेकिन ऑपरेशन के लिए 7 लाख और चाहिए।

राजकुमार की पत्नी लता देवी का कहना है कि परिवार की आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। दो बच्चों और बूढ़ी मां की पूरी जिम्मेदारी उनके पति राजकुमार पर है। लता देवी ने लोगों से उनके पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का आग्रह किया है। इच्छुक लोग राजकुमार के मोबाइल नंबर 9780521037 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें