फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा राजभवन

Fri, 22 Apr 2022 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुंबई में रियलिटी शो हुनरबाज में दमदार प्रस्तुति देकर लौटे प्रदेश पुलिस के बैंड सदस्यों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रेरणा स्रोत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस आरकेस्ट्रा की ओर से तैयार किए गए हुनरबाज देश की शान और अन्य गानों पर प्रस्तुती भी दी गई। 
विज्ञापन
पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा राजभवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस बैंड 'द हारमनी ऑफ पाइन्स' की प्रस्तुतियों से शुक्रवार को राजभवन गूंज उठा। मुंबई में रियलिटी शो हुनरबाज में दमदार प्रस्तुति देकर लौटे प्रदेश पुलिस के बैंड सदस्यों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रेरणा स्रोत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस आरकेस्ट्रा की ओर से तैयार किए गए हुनरबाज देश की शान और अन्य गानों पर प्रस्तुती भी दी गई। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस बैंड की प्रस्तुति में और सुधार लाने के लिए व्यवसायिक स्तर का स्टूडियो बनाया जाना चाहिए। बैंड की उपलब्धि को वे अपनी उपलब्धि मानते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य पुलिस को अब तक के सफर में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर म्यूजिकल वीडियो तैयार करने का भी आग्रह किया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस आरकेस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ  द पाइन्स वर्ष 1996 में अस्तित्व में आया। दूरदर्शन और अन्य राज्य स्तरीय कार्यक्रमों, मेलों में भी प्रस्तुतियां दी हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी एन. वेनुगोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व पुलिस महानिदेशक आरआर वर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें