फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार

Tue, 26 Mar 2019 08:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 मार्च को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 28 मार्च की रात से मौसम बदलेगा। 

विज्ञापन


29 और 30 को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 30 को बारिश होने का पूर्वानुमान है।

31 मार्च और पहली अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, हमीरपुर में 27.1, कांगड़ा में 26.8, बिलासपुर में 26.6, सुंदरनगर में 26.4, चंबा में 25.5, नाहन में 25.0, सोलन में 24.0, भुंतर में 23.4, शिमला में 19.6, धर्मशाला में 18.4, डलहौजी में 13.3, कल्पा में 12.6 और केलांग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें