फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में भारी बर्फबारी, रोहतांग में लोग फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। शुक्रवार रात से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। शिमला और मनाली में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। शनिवार शाम तक मनाली में 10 और कुफरी में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी थी। जाखू में भी हल्का हिमपात हो रहा है। रोहतांग में 37, जलोड़ी जोत में 25 और किन्नौर के छितकुल में 28 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन


मनाली शहर और सोलंगनाला में दोपहर बाद से बर्फ गिर रही है। रोहतांग, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, भरमौर, चूढ़धार, कमरूनाग, शिकारी देवी और धौलाधार की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। बर्फबारी के चलते रोहतांग के पास मढ़ी में पर्यटकों की 300 गाडि़यां फंस गई हैं। इनमें करीब 800 पर्यटक और 1200 स्थानीय लोग घंटों फंसे रहे। एसडीएम मनाली विनय धीमान के अनुसार फंसे हुए 2000 सैलानियों को रेस्क्यू टीम ने शनिवार रात 10.30 बजे तक निकाल लिया है।

अभी करीब 60 लोग ऐसे हैं जो चलने में असमर्थ होने के कारण फंसे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते मनाली-लेह, शिमला-रोहड़ू और कुल्लू-आनी एनएच अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न भागों में दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। परिवहन निगम की एक दर्जन बसें सड़कों पर फंसी हुई हैं। उधर, बारिश और बर्फबारी किसानों-बागवानों के अलावा पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

राजधानी शिमला के रिज मैदान, माल रोड, संजौली, ढली और लक्कड़ बाजार में भी दिन भर बारिश होती रही और रुक-रुक कर फाहे गिरते रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 14 दिसंबर को भी शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना है। 15 दिसंबर को भी कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात होगा। 16 से मौसम साफ हो जाएगा।

प्रदेश में शीत लहर तेज

बदले मौसम में राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में शीत लहर तेज हो गई है। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला======3.2
कल्पा======-0.2
केलांग======-0.3
मनाली======1.3
धर्मशाला=====7.4
कुल्लू======2.2
सुंदरनगर====3.5

सैलानियों ने बर्फ में की मौज मस्ती

शिमला में पहुंचे सैलानी शनिवार को बर्फ की सूचना मिलने के बाद कुफरी, नारकंडा के रवाना हो गए। दिन भर बर्फ में मौज मस्ती की। मनाली में भी पर्यटक होटलों से बाहर निकलकर बर्फ से खेलते दिखे। उधर, होटलों में कुछ ही घंटों में ऑनलाइन बुकिंग से आक्यूपेंसी बढ़ गई हैं। टैक्सी चालकों का धंधा भी चमक गया है।

कहां कितनी बर्फबारी
रोहतांग======37 सेंटीमीटर
जलोड़ी======25 सेंटीमीटर
मनाली======10 सेंटीमीटर
कुफरी=======15 सेंटीमीटर
नारकंडा======17 सेंटीमीटर
भरमौर=======3 सेंटीमीटर
सांगला=======15 सेंटीमीटर
छितकुल======28 सेंटीमीटर
चूढ़धार=======10 सेंटीमीटर
शिकारी देवी=====6 सेंटीमीटर

चूड़धार पर्वत श्रंखला में भी बर्फबारी

शनिवार तड़के अचानक हुई बर्फबारी से आसपास की कई चोटियां सफेद बर्फ से ढक गई। ऊंचे इलाकों में शनिवार सुबह 9 बजे तक 6 इंच तक बर्फ गिरी है। हरिपुरधार क्षेत्र का है। यहां शनिवार तड़के तक 3-4 इंच तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। बर्फ गिरने से समूचे इलाके में ठंड बढ़ गई है। चूड़धार मंदिर परिसर कई स्थानों पर बर्फ की सफेद चादर से खिल उठा है।

इससे पूर्व चूड़धार से लेकर हरिपुरधार, नौहराधार एवं बोगधार क्षेत्रों में शनिवार देर रात 11 बजे से ही मौसम खराब होने लगा था। वर्षा होने से रेणुका विधान सभा क्षेत्र की 40 पंचायतों में ठंड बढ़ गई है। चूड़धार मंदिर परिसर से स्वामी कमलानंद जी महाराज ने बताया है कि पूरे चूड़धार परिसर में सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई है।
विज्ञापन

क्लिक कर देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें