फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: नगरोटा बगवां की अक्षरा इसरो के सान्निध्य में लेगी स्पेस रिसर्च का ज्ञान

Fri, 14 Apr 2023 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

अक्षरा देहरादून में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग में 15 से 26 मई तक होने वाले आवासीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
अक्षरा वालिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की दसवीं की छात्रा अक्षरा वालिया का चयन युवा विज्ञान कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम इसरो स्पेस रिसर्च सेंटर की ओर से ऑनलाइन आयोजित किया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

विज्ञापन


इसरो ने कैच दैम यंग के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। इस कार्यक्रम से छात्रों को विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित पर आधारित अनुसंधान कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भारत के लगभग तीन लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 350 छात्र चयनित हुए हैं।

इसमें रेनबो स्कूल की दसवीं की छात्रा अक्षरा भी शामिल है। अब यह छात्रा देहरादून में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग में 15 से 26 मई तक होने वाले आवासीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें यह छात्रा इसरो के महान वैज्ञानिकों से रूबरू होकर उनसे अंतरिक्ष के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी। प्रधानाचार्य ने अक्षरा को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें