फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बगीचा गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 16 Jun 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

ग्रामीण रवि कुमार, हुक्म राम, कमलू राम, अमर चंद ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश का पानी उनके घरों के अंदर जा घुसा है। इससे उनके घर के भीतर रखा सारा सामान खराब हो गया है।
 
विज्ञापन
बगीचा गांव में घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर के बगीचा गांव में बारिश का पानी लोगों के घर में जा घुसा। इससे गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों लोनिवि ने सड़क पर कलवर्ट का निर्माण किया है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन अब हल्की बारिश होने से पर कलवर्ट का पानी लोगों के घर में जा रहा है।  ग्रामीण रवि कुमार, हुक्म राम, कमलू राम, अमर चंद ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश का पानी उनके घरों के अंदर जा घुसा है। इससे उनके घर के भीतर रखा सारा सामान खराब हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों ने उन्हें धमकाया और ग्रामीणों की मनाही के बाद भी कलवर्ट बना दिया। इसका खामियाजा अब गांव के लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। बारिश के पानी के साथ लोगों के घरों से निकलने वाला पानी भी उनके घर के भीतर आ गया है। हल्की सी बारिश होने से उनके घरों के कमरे तालाब बन गए। अभी बरसात पूरी तरह आनी बाकी है। ऐसे में उनको खतरा हो गया है। उधर, लोनिवि कुल्लू के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पानी की समस्या का विभाग स्थायी समाधान करने जा रहा है। पानी की निकासी कर नाले में डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें