फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGMC Shimla: स्पेशल वार्डों में घुसा बारिश का पानी, मरीज दूसरी जगह किए शिफ्ट

Thu, 24 Aug 2023 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

स्पेशल वार्ड में पानी न फैले इसके लिए कर्मचारियों ने वार्ड के भीतर बाल्टियां भी रखीं लेकिन वह कुछ ही मिनट में भर गईं।
विज्ञापन
छत से टपकने लगा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी में बारिश का पानी स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 605 और 606 में घुस गया। छत से पानी टपकने के बाद यहां से मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। बारिश के पानी से वार्ड में लगे बेड और गद्दे भी पूरी तरह भीग गए। अस्पताल में सुबह 11:00 बजे के करीब यह मामला पेश आया। वार्ड में पानी न फैले इसके लिए कर्मचारियों ने वार्ड के भीतर बाल्टियां भी रखीं लेकिन वह कुछ ही मिनट में भर गईं।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने इस दौरान बिजली उपकरणों को भी बंद कर दिया ताकी शार्टसर्किट न हो। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल में अन्य कार्य प्रभावित न हो और व्यवस्था बनी रहे इसलिए यह कदम उठाए गए हैं। आईजीएमसी के पुराने प्रिंसिपल दफ्तर के पीछे बुधवार सुबह भूस्खलन हो गया।

इसके अलावा पेड़ भी गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई। इस वक्त सैकड़ों कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने ऑफिस के साथ लगते पीजी हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टरों को हिदायत दी है कि भूस्खलन होने पर वह न्यू ओपीडी ब्लॉक में रह सकते हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि ऑफिस खाली कर दिया है। हॉस्टल में रहने वाले पीजी डॉक्टरों को किसी तरह की दिक्कतें आती है तो न्यू ओपीडी में उनके रहने की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें