फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में सवा घंटे की बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, कार्यालयों और दुकानों में घुसा पानी, देखें वीडियो

Tue, 30 Jul 2024 03:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना शहर में मंगलवार सुबह करीब सवा घंटा हुई जोरदार बारिश ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की बरसात को लेकर तैयारियों की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
कार्यालयों और दुकानों में घुसा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में मंगलवार सुबह करीब सवा घंटा हुई जोरदार बारिश ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की बरसात को लेकर तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर तेज बहाव में बहता बारिश का पानी विभिन्न विभागों के कार्यालयों, दुकानों, पार्क और अन्य कार्यस्थलों में घुस गया। मिनी सचिवालय के नए भवन के साथ सटे अर्जी नवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों के कार्यस्थल पर हालात हैरान करने वाले दिखे। यहां हालाता ऐसे हो गए जैसे किसी खड्ड या नाले ने अपनी दिशा बदल दी और सारा पानी यहां पहुंच गया।

विज्ञापन

तहसील से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में लोगों की मदद व मार्गदर्शन करने वालों को वर्तमान में भी ऐसे बदतर हालात में काम करना पड़ रहा है, यह अपने आप में शर्मसार करने वाला है। हैरत इस बात की भी है कि तेज बहाव में गुजर रहे पानी के बीच यहां कामकाज आम दिनों की तरह चलता रहा। लोग अपने आवेदन तैयार करवाने के लिए यहां पानी के बीच कुर्सियों पर बैठे रहे। अर्जी नवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों ने भी पानी के बीच अपना कामकाज जारी रखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें