फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ट्रैफिक कंट्रोल रूम में घुसा बारिश का पानी, कामकाज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर हुई भारी बारिश से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण पुराना बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भी पानी भर गया। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस का कामकाज घंटों बाधित रहा। ट्रैफिक कंट्रोल में कंप्यूटर समेत बिजली तार के कारण शार्ट सर्किट का खतरा भी बना हुआ था। इससे ट्रैफिक कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंट्रोल में छत से पानी रिसने के साथ ही सड़क का पानी भी भीतर घुस गया, जिस वजह से कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में पानी की निकासी करने के बाद दोबारा से कामकाज शुरू हुआ। कंट्रोल रूम सड़क से नीचे होने के कारण यहां पर भारी बारिश होने पर इस बरत की समस्या पेश आती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग कंट्रोल रूम को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें