शिमला। सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में भराड़ा के रहने वाले हेम प्रकाश ने बताया कि खैरा से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति ने रास्ता रोकर गाली-गलौज और मारपीट की।