फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनमोर में मकान पर ढह गया पुराना भवन

विज्ञापन
शिमला के बैनमोर में मकान पर गिर गया पुराना मकान।
विज्ञापन
शिमला। मूसलाधार बारिश से शहर के कई वार्डों में भारी नुकसान हुआ है। बैनमोर में एक पुराना भवन साथ लगते मकान पर गिर गया। इससे मकान की छत टूट गई और रसोई समेत कई कमरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद किमी सूद मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पार्षद ने बताया कि यह मकान स्थानीय निवासी प्रदीप मोहन का है। इसमें दो बुजुर्ग किराएदार रहते हैं। कहा कि मकान के पिछली तरफ खड़ा जर्जर भवन इस पर ढह गया। पार्षद ने बताया कि पुराने भवन को लेकर उन्होंने नगर निगम को पहले ही शिकायत दे दी थी। लेकिन शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे यह ढह गया। मज्याठ में भी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई। पार्षद दिवाकर शर्मा के अनुसार टुटू पावर हाउस के पास मलबा सड़क पर गिर गया था जिसे अब हटा दिया है। वार्डों में कई जगह नालों से सड़क पर मलबा भर गया। भूस्खलन होने से कई एंबुलेंस रोड भी सुबह बंद रहे। निगम ने बाद में सभी को बहाल कर दिया। मेयर ने सभी जगह दौरा कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
खलीनी में पेड़ ढहा सकते हैं कहर
खलीनी में मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के पास खतरनाक हो चुके पेड़ बारिश के बाद और टेढे़ हो गए हैं। स्थानीय पार्षद पूरनमल ने बताया कि डंगा ढहने से पेड़ गिरने का खतरा और बढ़ गया है। यदि पेड़ गिरते हैं तो इससे बिजली की तारों, पोल और घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मेयर कुसुम सदरेट ने भी मौके का दौरा किया और तुरंत पेड़ काटने के लिए एसडीएम को कहा है। मेयर तीसरी बार इन पेड़ों को देखने मौके पर पहुंची थीं। लोगों का कहना है कि जल्द उन्हें इन पेड़ों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें