फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: कालका-शिमला ट्रैक पर समर सीजन में नहीं दौड़ पाएगी नए डिब्बों वाली रेल

Wed, 02 Mar 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आधुनिक पारदर्शी डिब्बों को चलाने का मामला फिलहाल लटक गया है। रेलवे विभाग ने अभी तक इसकी नई ड्राइंग को मंजूरी नहीं दी है। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर समर सीजन में पर्यटकों को रेल में नए आरामदायक डिब्बों में सफर करने का मौका नहीं मिलेगा। ट्रैक पर आधुनिक पारदर्शी डिब्बों को चलाने का मामला फिलहाल लटक गया है। रेलवे विभाग ने अभी तक इसकी नई ड्राइंग को मंजूरी नहीं दी है। ड्राइंग मंजूर होने के बाद ही रेल के नए डिब्बों को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। यह डिब्बे रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में तैयार किए जाएंगे। नए डिब्बे बनाने में करीब चार से पांच महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


आरामदायक सफर के लिए यहां पर करीब 70 नए डिब्बे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से प्रारंभिक काम बीते वर्ष सितंबर में शुरू कर दिया था। पहले चरण में डिब्बों को तैयार करने के लिए मंत्रालय से अनुमति भी मिल गई थी। यह कोच फरवरी तक शुरू करने की योजना थी। ड्राइंग को मंजूरी न मिलने के कारण यह मामला लटक गया। इस समय कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विस्ताडोम कोच समेत चार्टर्ड और अन्य कोच चलाए गए हैं।

यह है रेलवे का प्लान 
रेल विभाग के अनुसार कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेन के डिब्बे बदले जाएंगे। इन्हें पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि पर्यटक ट्रैक पर वादियों को भी निहार सकें। कोच में एयर कंडीशनर भी लगाए जाने हैं। इसके अलावा इनमें एलईडी टच लाइट, आधुनिक टॉयलेट, नई सीट्स और कई तरह के बदलाव किए जाने हैं। 
विज्ञापन


नहीं मिली है ड्राइंग : जितेश
रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के सीपीआरओ जितेश कुमार ने बताया कि कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनों के लिए नए डिब्बे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए अभी ड्राइंग नहीं मिली है। अंबाला से इसकी ड्राइंग की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद ही डिब्बे तैयार करने का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें