फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया शोक, सरकार से मदद देने को कहा

Thu, 20 Jul 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर के पास एक प्राइवेट बस के सतलुज नदी में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर शोक जताया है। साथ ही सरकार से मदद मुहैया करवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन


हादसे पर ट्वीट करते हुए राहुल ने इसे दर्दनाक हादसा बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने हिमाचल सरकार और प्रदेश कांग्रेस पार्टी को इस हादसे के शिकार लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया करवाने की अपील की है।

वहीं, सीएम वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी हादसे पर दुख जताया है। जानकारी के अनुसार यह प्राइवेट बस किन्‍नौर के रिकांगपिओ से सोलन जा रही थी। रामपुर के बाद सतलुज नदी में गिर गई जिससे 29 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें