फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया केस पर आज शिमला बंद, भाजपा करेगी चक्का जाम

Thu, 20 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया मामले को लेकर भाजपा वीरवार को सचिवालय के बाहर चक्का जाम करने जा रही है। पार्टी ने वीरवार को जिला शिमला बंद का आह्वान किया है। आज शिमला सहित पूरे जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। सुबह से ही ज्यादातर दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा ने कोटखाई में गुड़िया के रेप और मर्डर मामले में आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह दुखदायी घटना पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। पार्टी मामले को लेकर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने वीरवार को शिमला और महासू संगठनात्मक जिलों में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़कों में उतरेंगे और प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा 21 जुलाई को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

महेंद्र धर्माणी ने जुब्बल कोटखाई में स्थानीय जनता की ओर से मामले का विरोध करने और विरोध करने वालों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें