फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मैदान में हो सकती है राहुल गांधी की रैली, सीएम ने की मीटिंग

Mon, 02 Oct 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली मंडी के पंडोह मैदान में हो सकती है। पड्डल मैदान में काम चल रहा है। इसके चलते सरकार राहुल गांधी की रैली को पंडोह मैदान में कराना चाहती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने रैली स्थल को लेकर करीब एक घंटे तक बैठक की।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक होने के नाते अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इसकी विस्तृत रिपोर्ट दे दी है। राहुल गांधी की मंडी रैली को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां पहुंच रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से पंडोह और पड्डल दोनों मैदानों का जायजा लिया जाएगा।  पंडोह मैदान की क्षमता 60 हजार लोगों की है।

सूत्र बताते हैं कि नौ मील बीबीएमबी के मैदान में राहुल गांधी का चौपर उतारा जाएगा। यहां से पंडोह मैदान तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में राहुल का काफिला गाड़ियों में पंडोह मैदान पहुंचेगा। हालांकि प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिमला ने मैदान फाइनल करने को लेकर मंडी से रिपोर्ट मांगी है। उसी हिसाब से पार्टी अपनी तैयारियों को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड्डल मैदान को दो भागों में बांटकर होती है रैली

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है। इस मैदान को दो भागों में बांट दिया जाता है।

एक भाग में नेता का चौपर उतारा जाता है और दूसरे भाग में रैली होती है, लेकिन मैदान का काम चल रहा है इसके चलते स्थान को बदलना पड़ रहा है। 

7 अक्तूबर को होनी है रैली
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली 7 अक्तूबर को तय हुई है। इसका समय सोमवार को तय होना है। पार्टी कार्यालय में सोमवार को बैठक भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें