फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव: एकजुट हुई कांग्रेस, राहुल-सोनिया और ये बड़े नेता भी आएंगे हिमाचल

Mon, 02 Oct 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में सात अक्तूबर को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली करवाने के बाद कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची भी फाइनल करने में लगी है। पार्टी चाहती है हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में राहुल गांधी की रैलियां करवाई जाएं।
विज्ञापन


इस बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली भी करवाई जाएगी। पार्टी की स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में 5 वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं।

इनमें सोनिया गांधी के अलावा गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरेंद्र सिंह और आनंद शर्मा के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। राहुल गांधी की रैली के बाद यह लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एकजुट होती नजर आ रही कांग्रेस

वहीं, प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एकजुट होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस में उथलपुथल पर विराम लगने लगा है।

हाईकमान की ओर से सीएम वीरभद्र सिंह को विधानसभा चुनाव की जिम्मेवारी सौंपने, इसके बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली का मुख्यमंत्री से मिलकर गिले-शिकवे दूर करने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात से कहीं न विपक्ष को संदेश दिया जा रहा है कि मिशन रिपीट को पार्टी एकजुट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें