फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कंडाघाट के एक निजी विवि में जूनियर छात्र से रैगिंग, तीन छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र के एक निजी विवि में रैगिंग का मामला सामने आया है। विवि में पढ़ रहे एक जूनियर छात्र ने कुछ वरिष्ठ विद्यार्थियों पर रैगिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में रैगिंग के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने शिकायत के आधार पर की। इसमें प्रथम वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाया है कि वीडियो में एक युवक को गालीगलौज के साथ लात और थप्पड़ और बेल्ट से मार रहे हैं। इसके बाद उसे जबरन नशा कराया जा रहा है। मंगलवार को भी पुलिस जांच के लिए विवि परिसर पहुंची और छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। उधर, पुलिस ने मामले में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी करण डोगरा, मंडी के बल्ह निवासी चिराग राणा और हमीरपुर के भोटा निवासी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्र बिलासपुर के घुमारवीं से है।

विवि प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई है। बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि मामला सामने आते ही एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया गया दोषी पाए गए छात्रों को विवि और हास्टल से निकाल दिया गया है। पुलिस को भी मामला सौंप दिया गया है। यह मामला छात्रों की आपसी रंजिश के चलते हुआ है। ये दोनों छात्र अपने स्कूल में एक साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है- गौरव सिंह, एसपी, सोलन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें