फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी में पलटी राफ्ट, एक पर्यटक की मौत, आठ किए रेस्क्यू

Mon, 16 Sep 2019 03:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कुल्लू जिले के बजौरा में ब्यास नदी की धारा में राफ्ट पलटने से केरल के एक पर्यटक की मौत हो गई। आठ सैलानियों को रेस्क्यू किया गया। राफ्ट में नौ लोग सवार थे। यह हादसा सोमवार शाम को चार बजे हुआ।

विज्ञापन


राफ्ट में नौ लोग शाढ़ाबाई से झीड़ी के लिए निकले थे, लेकिन बजौरा पुल के पास ब्यास नदी में राफ्ट पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुल्लू में साहसिक गतिविधियों जैसे रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग आदि पर दो महीने से प्रतिबंध लगा हुआ था।

यह प्रतिबंध बीते सोमवार को ही हटाया गया था और इससे अगले दिन यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार केरल से सैलानियों का एक दल कुल्लू घूमने आया था। पर्यटकों ने राफ्टिंग की इच्छा जताई और ब्यास नदी में शाढ़ाबाई से झीड़ी के लिए राफ्ट में निकले।
विज्ञापन


बजौरा पुल को पार कर कुछ दूरी पर पहुंचने पर राफ्ट पलट गई। इसमें बैठे सभी लोग नदी में बहने लगे। इसके बाद बड़ी मुश्किल से आठ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन रणजीत केएस (35), पुत्र कुमारी साथी, निवासी सुकन्या भवन बाल्यवेला डॉक्टर मेडिकल, जिला त्रिवेंद्रम (केरल) की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें