डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी 660 जिलों में जिला एग्रो मेट यूनिट (डीएएमयू) स्थापित करेगी। देश के कुल 130 जिलों में ये केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके खुलने से किसानों और बागवानों को मौसम के पूर्वानुमान की सूचना मिलेगी।
इससे वे पूर्वानुमान के हिसाब से काम कर सकेंगे। उनका कहना है कि हिमाचल में सभी जिलों में ये केंद्र खुले हुए हैं। अब इन्हें ब्लॉक स्तर पर खोला जाएगा। प्रदेश में सिर्फ नौ लाख किसानों-बागवानों को पंजीकृत किया जा सका है। इसके बाद गांव स्तर पर ये केंद्र खोलने का लक्ष्य रहेगा।
नई ऐप शुरू करेंगे और महिला मंडलों को जोड़ेंगे
डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मौसम संबंधित नई एप शुरू करेगी। इससे देश के किसान, बागवान मौसम संबंधी जानकारी तत्काल मोबाइल फोन पर हासिल कर सकेंगे। हिमाचल में महिला मंडलों की मदद से भी मौसम संबंधी सूचना दी जाएगी। महिला मंडल इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकेंगे।