रछपाल सिंह ने बताया कि 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने अरलू स्कूल से की है। वह इस समय दिल्ली में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद लेकर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल के पूर्व छात्र रछपाल सिंह राणा ने स्कूल को गोद लिया है। अब तक करीब 30 लाख रुपये की राशि भेंट कर चुके हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग देने का आश्वासन दिया। रछपाल सिंह राणा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अरलू पंचायत के रहने वाले हैं। रछपाल सिंह ने बताया कि 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने अरलू स्कूल से की है। वह इस समय दिल्ली में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद लेकर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्हें स्कूल छोड़े हुए लगभग 30 साल हो गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल की प्रबंधन कमेटी प्रधान सपना कुमारी का कहना है कि रछपाल सिंह राणा के परिवार का स्कूल और पंचायत के जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता कौंडल का कहना है कि रछपाल सिंह राणा के सहयोग से स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चार कमरों को आधुनिक बनाया गया है। साथ में स्कूल में माता सरस्वती मंदिर भवन का निर्माण भी करवाया गया है। वहीं पर मुख्य द्वार के लिए भी फंड का प्रावधान भी उन्होंने ही करवाया। कुल मिलाकर लगभग 25 से 30 लाख रुपये तक की धनराशि का सहयोग रछपाल सिंह राणा इस स्कूल के लिए कर चुके हैं। मंगलवार को रछपाल सिंह ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इसमें पीपल, वट वृक्ष तथा नीम के पौधे लगाए गए।