फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर जाने वाले शिक्षकों की सूची पर सवाल, शिक्षा मंत्री बोले-जांच करेंगे

Mon, 11 Mar 2024 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजी गई शिक्षकों की सूची पर आरोप लगाए गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा सचिव राकेश कंवर को इस बाबत शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को जांचने के लिए एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर जाने वाले शिक्षकों की सूची पर सवाल उठ गए हैं। चयन मेरिट में कम अंकों वाले शिक्षकों को भी विदेश भेजने की तैयारी का आरोप है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजी गई शिक्षकों की सूची पर आरोप लगाए गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा सचिव राकेश कंवर को इस बाबत शिकायत की गई है। उधर, शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विदेश भेजने के लिए सरकार ने नियम तय किए हैं। इसमें चूक होने की संभावना नहीं है। अगर आरोप लगे हैं तो जांच जरूर होगी। एक्सपोजर विजिट के लिए प्रदेश सरकार ने आवेदन आमंत्रित करने के बाद विभिन्न मापदंडों पर शिक्षकों का चयन किया है। 101 शिक्षकों को पहले चरण में सिंगापुर भेजा गया था।

विज्ञापन


यह शिक्षक अब लौट आए हैं। दूसरे चरण में 99 शिक्षकों को अप्रैल में सिंगापुर भेजा जाना है। इन शिक्षकों के चयन पर अब सवाल उठे हैं। आरोप है कि जिन शिक्षकों ने चयन प्रक्रिया के तहत अधिक अंक प्राप्त किए, उनकी जगह कम अंक वालों को चुना गया है। इन आरोपों के बाद शिक्षा विभाग की यह बड़ी योजना सवालों के घेरे में आ गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक्सपोजर विजिट पर शिक्षकों को विदेश भेजने का फैसला लिया है। विदेश से लौटकर आने वाले शिक्षकों को एक्सीलेंस स्कूलों में नियुक्तियां दी जानी हैं। इसके लिए शिक्षकों से पहले ही लिखकर लिया गया है। एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को नेतृत्व क्षमता और शिक्षकों को पढ़ाने की नई तकनीक का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें