फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में दहशत: घर में घुसा अजगर, रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Sat, 23 Oct 2021 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

वन विभाग की टीम ने अजगर को कुछ ही देर में पकड़ कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जंगल में छोड़ा विशालकाय अजगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालामुखी क्षेत्र के भड़ोली के गांव मखरोड में शुक्रवार देर रात एक विशालकाय अजगर घर में घुस गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज राजेश कुमार, वन रक्षक शमां देवी, विनोद कुमार, सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया।

विज्ञापन


टीम ने अजगर को कुछ ही देर में पकड़ लिया। वन रक्षक विनोद कुमार बीते एक साल में करीब 10 अजगर रेस्क्यू कर चुके हैं। वन विभाग बीट इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि देर रात दूरभाष पर सूचना मिली कि एक अजगर घर में घुस रहा है, तभी वन विभाग की टीम का गठन किया गया। अजगर को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें